डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी टीआरएफ की अधिकृत यूनियन टीआरएफ लेबर यूनियन की वार्षिक आम सभा कंपनी परिसर स्थित कैंटीन हाल में संपन्न हुई। अध्यक्ष के भाषक के बाद महामंत्री एमएच हीरामानेक के द्वारा यूनियन के माध्यम से किए गए काम का विवरण प्रस्तुत किया गया। उनके बाद ट्रेजरर नवीन कुमार ने ऑडिट रिपोर्ट का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सभी सदस्यों ने पास किया। इसके बाद चुनाव की कार्यवाही के लिए चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार राय और सह पर्यवेक्षक परविंदर सिंह सोहन को मंच सौंप दिया गया। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक विनोद कुमार राय के द्वारा सभा में कोऑप्शन का प्रस्ताव मांगा गया। जिसमें हीरामानेक ने एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर के लिए राकेश्वर पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन धर्मेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। इसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने समर्थन किया। कोऑप्शन के बाद विनोद कुमार राय ने अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव मांगा। जिसे हीरामानेक ने अध्यक्ष पद के लिए राकेश्वर पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन दुर्गा प्रसाद ने किया। वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका सर्वसम्मति से समर्थन किया। उसके बाद कार्यकारिणी के गठन के लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को अधिकृत किया। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभा की कार्यवाही समाप्त हुई। धन्यवाद ज्ञापन सहायक सचिव अंजनी कुमार के द्वारा किया गया। नयी कमेटी की घोषणा जल्द करने की घोषणा भी श्री पांडे की ओर से किया गया।
Jamshedpur : राकेश्वर पांडेय नौवीं बार बने टीआरएफ यूनियन के अध्यक्ष
