डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत पीपला मोड़ एनएच-33 के पास सड़क किनारे पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय घाटशिला निवासी जोबरानी सोरेन के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची थी और उसे अस्पताल लेकर गई थी। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि युवती की मौत हादसे में हुई है। लेकिन युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है।
वैसे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंचे है। जोबरानी के परिवार में 2 भाई और दो बहने है। उनके माता-पिता नहीं है। मृतका के भाई ने बताया कि जोबा पोस्ट ऑफिस में क्लर्क थी और पूरे घर का खर्च भी वहीं उठाती थी। उसने बताया कि जोबा शहर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। शहर आने के दौरान उसकी मौत कैसे हुई है यह पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है।बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।