HomeJharkhand NewsJamshedpur : सरदार अवतार सिंह सोखी बने बारीडीह गुरुद्वारा के नए प्रधान

Jamshedpur : सरदार अवतार सिंह सोखी बने बारीडीह गुरुद्वारा के नए प्रधान

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा के नए प्रधान सरदार अवतार सिंह सोखी बनाए गए है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में बारीडीह गुरुद्वारा के नए प्रधान के रूप में उन्हें अगले 3 वर्षों के लिए 31 मार्च 2027 तक के लिए घोषणा किया गया। उन्हें प्रधान पद का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। बता दे कि कई दिनों से बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान पद को लेकर चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी ने केंद्रीय कमेटी के निबंध संविधान के अंतर्गत सरदार अवतार सिंह को नया प्रधान बनाया है। इस मौके पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, सीनियर मीत प्रधान नरेंद्र पाल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू, सुरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह गुल्लू, दर्शन सिंह काले और बारीडीह की संगत के रूप में रविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह खुशीपुर, जसवंत सिंह, साधू सिंह, जसपाल सिंह, राजेंद्र सिंह चीमा, विक्रमजीत सिंह भुल्लर, हरविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, मंगल सिंह, सर्वजीत सिंह, सरबजीत सिंह, सतबीर सिंह, सुखविंदर सिंह कुलदीप सिंह, मुख्तार सिंह मनजीत सिंह ,खुशविंदर सिंह, पाल सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने नए प्रधान को बधाई देते हुए सभी लोगों को मिलाकर अच्छे लोगों की कमेटी बनाकर गुरु घर की सेवा करने का अनुरोध किया।

Most Popular