Jamshedpur : सिदगोड़ा में यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : सिदगोड़ा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट गई। जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ऑटो पलटने की इस घटना में चालक भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी है। उल्टी दिशा से आ रही एक महिला स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो ड्राइवर वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो पलट गया। जिसमें टेम्पो में सवार 6 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article