Jamshedpur : एसएसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की, थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती के निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस ऑफिस सभागार में आज बैठक की। एसएसपी ने लंबित चोरी, डकैती, लूट, गृहभेदन, वाहन चोरी आदि घटनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और गश्ती नियमित लगाने को कहा गया। बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। एसएसपी थाना प्रभारी और कांडों के अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

Share This Article