Jamshedpur : टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित हाईवे ने मवेशियों को रौंदा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के बीच ठनठनी घाटी मे शुक्रवार की दोपहर एक हादसा हो गया। अनियंत्रित एक हाइवा मवेशियों को रौंदते हुए बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 4 बकरी व 2 बैलों को बुरी तरह से रौंद दिया गया। घटनास्थल पर ही बकरियों की मौत हो गई। जबकि बैलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में खलासी को चोट लगने पर उसे गाड़ी से निकालकर चिकित्सा के लिए माचा स्थित सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि हाइवा चालक फरार हो गया है। घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी खून बहा है व तत्काल रास्ता बंद हो गया है। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

सभी मवेशी बामनी टोला महुलडीह के जितेन सोरेन की है जो सड़क पार कर रहे थे। रास्ते से गुजर रहे पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने घटना के बारे में जानकारी ली और पटमदा थाना प्रभारी को सूचित किया। जिला पार्षद ने बताया कि हाइवा (संख्या JH05 BS-9710) पटमदा के बनकुंचिया से गिट्टी लादकर बहरागोड़ा की ओर जा रहा था। इस वाहन से नियमित पटमदा में बालू लाया जाता है और लौटते वक्त गिट्टी ले जाया जाता है। इस घटना में पशुपालक जितेन सोरेन को करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Share This Article