Jamshedpur: कुछ ही सेकेंड में डोली पूरी धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके, निकले घरों से बाहर

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता करीब 4.3 आंकी जा रही है। सुबह करीब 9.19 बजे यह भूकंप महसूस किया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इस भूकंप के कारण जमशेदपुर के फ्लैट एरिया में रहने वाले लोग डरकर अपने घरों से निकल गए।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार इसका एपिक सेंटर करीब चक्रधरपुर है। इसका सेंटर खरसावां से करीब 13 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। कुछ सेकंड में ही पूरी धरती डोल गयी। लोग घरों से बाहर निकल गए। कुछ सेकंड में ही हड़कंप मच गया लोगों ने इस भूकंप को काफी जोरदार महसूस किया है।लोगों ने बताया कि लोग अपने घरों में सुबह अपने-अपने कामों में लगे थे। इसी बीच किचन से बर्तनों की आवाज़ें आने लगी। सोफे हिलने लगा। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

Share This Article