Jamshedpur : रूस के कैडेट फ्रेंडशिप फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी वीमेंस यूनिवर्सिटी की हेमंती पातर, रक्षा मंत्रालय के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चयन

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की हेमंती पातर का रक्षा मंत्रालय के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (2025-26) के तहत रूस यात्रा के लिए चयन हुआ है। वह उन 6 कैडेट्स में शामिल है, जो आगामी 1 जून से 8 जून 2025 तक रूस कजान सुवोरोव मिलिट्री स्कूल में आयोजित कैडेट फ्रेंडशिप फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हेमंतीको बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय और पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। हेमंत ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सम्मान अर्जित किया है।

कुलपति डॉ. गुप्ता ने यूनिवर्सिटी एनसीसी यूनिट की सीटीओ मिस प्रीति के योगदान की सराहना करते हुए कहा मिस प्रीति ने कैडेट के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और निरंतर मार्गदर्शन से छात्राओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिला है। डॉ. गुप्ता ने 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल विनय आहूजा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नल विनय आहूजा का नेतृत्व अत्यंत प्रेरणादायक और सहयोगात्मक रहा है। उनकी दूरदर्शिता और संगठनात्मकता क्षमता ने कैडेटस के भीतर आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया है।

Share This Article