जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी: स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें महत्वपूर्ण तारीखें और नियम

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-30 (स्नातक) और 2026-29 (वोकेशनल) के लिए नामांकन का बिगुल फूंक दिया है। सिदगोड़ा कैंपस स्थित इस विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ऑनलाइन आवेदन और अंतिम तिथि
​नामांकन के इच्छुक उम्मीदवार चांसलर पोर्टल (https://universities.jharkhand.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 जून 2026 तय की गई है।

एडमिशन के लिए योग्यता और प्राथमिकता
​इस बार यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि नामांकन में प्राथमिकता उन छात्राओं को दी जाएगी जिन्होंने CUET की परीक्षा दी है। हालांकि, जो छात्राएं इसमें शामिल नहीं हुई हैं उनके लिए भी मौका रहेगा। सीटें खाली रहने की स्थिति में 12वीं (प्लस टू) के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन की महत्वपूर्ण तिथियां
​पूरी चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी।
​पहली मेधा सूची 15 जून 2026 को जारी की जाएगी।
​चयनित छात्राओं को 15 से 20 जून के बीच अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
​नामांकन शुल्क जमा करने के लिए 17 से 25 जून तक का समय दिया जाएगा।
​इसके बाद दूसरी सूची 24 जून और तीसरी सूची 6 जुलाई को जारी होगी।

कब से शुरू होंगी कक्षाएं?
​नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में नए सत्र का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 1 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। छात्राओं की नियमित कक्षाएं 3 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएंगी।

Share This Article