Homeराज्यबिहारजमुई - 50 हजार का इनामी पंकज यादव गिरफ्तार

जमुई – 50 हजार का इनामी पंकज यादव गिरफ्तार

जमुई -जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लक्ष्मीपुर थाना कांड संख्या 54/17 दिनांक 09.04.2017 के तहत दर्ज फिरौती हेतु अपहरण के मामले में वांछित ₹50,000 के इनामी अपराधी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंकज यादव, पिता मोती यादव, थाना-खड़गपुर, जिला- मुंगेर का निवासी है।

इस पर विभिन्न संगीन धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें भा.दं.वि. की धारा 364-A, 399, 402, 302, 307, 324, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4, एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 शामिल हैं। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके कारण इसे मुंगेर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक जेजे रेड्डी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पंकज यादव को खड़गपुर थाना क्षेत्र के रामबिहारी गांव से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम व पता:

पंकज यादव, पिता: मोती यादव, साकिन: रामबिहारी, थाना: खड़गपुर, जिला: मुंगेर।

अपराधिक इतिहास:

  1. लक्ष्मीपुर थाना कांड सं-54/17 दिनांक 09.04.2017, धारा 364-A भा.दं.वि.
  2. लक्ष्मीपुर थाना कांड सं-56/17 दिनांक 17.04.2017, धारा 399/402 भा.दं.वि. एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
  3. खड़गपुर थाना (मुंगेर) कांड सं-14/2008, धारा 302/34 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  4. खड़गपुर थाना कांड सं-339/17, दिनांक 05.11.2017, धारा 302/324/307/34 भा.दं.वि.
KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular