जमुई जिला प्रशासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। अब प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी का जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।
पूर्व में यह दरबार शनिवार को लगाया जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए इसे शुक्रवार को निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जन शिकायत निवारण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी शशांक बरनवाल ने जानकारी दी।
जनता दरबार, नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रभावी और सीधा माध्यम है, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। यह पहल प्रशासनिक जवाबदेही और आमजन से संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।