जमुई : सेवा पर्व के अवसर पर अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिले में दुर्गा पूजा पंडालों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारतीय और बिहार की विरासत एवं परंपरा पर आधारित श्रेष्ठ तीन पंडालों को उद्योग विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरस्कार राशि का प्रावधान
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त पंडाल को ₹25,000, द्वितीय स्थान को ₹15,000 तथा तृतीय स्थान को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विरासत और परंपरा पर होगा जोर
सभी पूजा पंडाल समितियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लें और अपने पंडालों में भारत और बिहार की विरासत एवं परंपरा को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करें।
अभियान का उद्देश्य
इस पहल का उद्देश्य “स्वदेशी अपनाओ” और “वोकल फॉर लोकल” की परिकल्पना को सार्थक करना है, ताकि समाज को इस अभियान से जोड़ा जा सके और स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति को व्यापक पहचान मिले।
महाप्रबंधक का संदेश
जिला उद्योग केंद्र, जमुई के महाप्रबंधक ने कहा कि सभी पूजा समिति इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

