अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जमुई पुलिस ने निकाली प्रभात फेरी, चलाया जागरूकता अभियान

KK Sagar
1 Min Read

जमुई: अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जमुई पुलिस द्वारा “मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उसके अवैध व्यापार के विरुद्ध” व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकगण एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, समाज को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों को लेकर जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न नारों और पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना, समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एकजुटता दिखाना रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक पहल बताया।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....