जमशेदपुर में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रंग में रंगा शहर

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर में इस साल 30 अगस्त को जन्माष्टमी मनायी जा रही है। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की धूम मची है। कोरोना पर विराम लगने की वजह से लोगों के मन में इस उत्सव को लेकर उमंग उत्साह का रंग गहराता जा रहा है। सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन में मंदिरों और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों को खोल देने की इजाजत दिए जाने के बाद पर्व को लेकर उत्‍साह बढ़ गया है।

ठाकुरबाड़‍ियों और भगवान श्रीकृष्‍ण के मंदिरों में रात को विधिपूर्वक नंद गोपाल का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा। शहर के कई राधा-कृष्ण मंदिरों में मन मोहन कृष्णा के उत्सव के लिए मनमोहक सजावट की गई है। साकची के शीतला माता मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के भव्य श्रृंगार के साथ मंदिर की भव्य सजावट की गई है।

मानगो, आदित्‍यपुर में भी कई मंदिरों में राधा-कृष्ण की आंखों में बस जाने वाली सज्‍जा की गई। विधुत सज्‍जा तो देखते ही बन रही है। आज घर-घर सुंदर सांवरे सज-धज कर विराज गए है। लोगों ने सुबह से व्रत रख कर लड्डू गोपाल को स्‍नान करा कर नए वस्त्र, मुकुट, मोर पंख और बांसुरी से हर मन को छू लेने वाला श्रृंगार किया है। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

क्या बड़े क्या बच्चें सब श्रीकृष्ण को सजाने में लगे है। छोटे-छोटे बच्‍चों में भी गजब का उत्‍साह देखने को मिल रहा है। कई बच्‍चें आज राधा-कृष्ण के रूप में तैयार होकर और भी प्‍यारें लग रहें है।

वहीं शाम होते ही मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना में जुट गए है। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद झूला झूला कर उनकी आरती कर पूजा संपन्न करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *