बिहार में नई सरकार के गठन में कुछ घंटे शेष रह गए हैं। 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। 15 को नई सरकार का शपथ ग्रहण की संभवना है। हालांकि, मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इस पर आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है।
भाजपा के एजेंट लोग जदयू में-तेजस्वी
बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जदयू अब जदयू नहीं रहेगी अब भाजपा का प्रकोष्ठ बन गया है। भाजपा के एजेंट लोग जदयू में हैं वही लोग जदयू को खत्म कर दिए हैं।
राज्यसभा जाने का निर्णय थोपा हुआ-तेजस्वी
तेजस्वी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की जिस तरह से विदाई की गई है वो बेहद दुखद है। जो 20 साल मुख्यमंत्री रहा उसे आप राज्यसभा भेजने का निर्णय ले रहे हैं। थोपा गया है।”
जो भी सीएम बने वो जनता का काम करे-तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री के सवाल पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि, जो भी मुख्यमंत्री बने वो जनता का काम करे, ना की कुर्सी पर बैठकर मलाई खाए।

