डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : आईआईटी जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा 18 मई रविवार को आयोजित की जायेगी। जमशेदपुर में इस परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
500 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा
इस परीक्षा में जिले के करीब 500 परीक्षार्थी शामिल लेंगे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। शहर के पारडीह स्थित आयोन डिजिटल में एक मात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जिसमें भौतिकी, रसायन और गणित विषयों से बहुविकल्पीय संख्यात्मक उत्तर और मिलन प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा परिणाम 2 जून 2025 को घोषित किए जायेंगे। इसके तहत रैंक सूची और अंक विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जायेंगे।

