डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने साल 2026 के लिए ‘जेईई एडवांस’ परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली यह परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।अगर आप भी इंजीनियरिंग के इस सबसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो महत्वपूर्ण तारीखों और नियमों को जान ले।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्टों में होगी और पूरी प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 23 अप्रैल 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 2 मई 2026
विदेशी नागरिक आवेदन: 6 अप्रैल से शुरू
एडमिट कार्ड डाउनलोड: 11 मई से 16 मई 2026 के बीच
परीक्षा की तारीख: 17 मई 2026 (दो पालियों में)
प्रोविजनल आंसर-की: 25 मई 2026
रिजल्ट की घोषणा: 1 जून 2026
जोसा काउंसलिंग: 2 जून 2026 से शुरू
एग्जाम टाइमिंग
परीक्षा दो अनिवार्य पेपरों में विभाजित होगी।
पेपर-1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
पेपर-2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
ध्यान दें: मेरिट लिस्ट में आने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है।
कौन दे सकता है परीक्षा?
जेईई एडवांस 2026 में शामिल होने के लिए कुछ कड़े नियम तय किए गए हैं।
जेईई मेस (JEE Main 2026) रैंक: केवल वही छात्र आवेदन कर पाएंगे जो जेईई मेस 2026 के टॉप 2,50,000 रैंक धारकों में शामिल होंगे।
12वीं कक्षा: उम्मीदवार ने पहली बार 12वीं की परीक्षा साल 2025 या 2026 में दी हो।
प्रयासों की संख्या: एक छात्र इस परीक्षा में अधिकतम दो बार ही शामिल हो सकता है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। याद रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

