झाझा में शिक्षा का नया केंद्र बना Child Future Public School, NEET-JEE Foundation और बोर्ड तैयारी एक ही छत के नीचे

KK Sagar
2 Min Read

कक्षा 8 से 10 तक के छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, 2027 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधा का दावा

झाझा, जमुई। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से Child Future Public School, झाझा ने एक विशेष शैक्षणिक अभियान की शुरुआत की है। संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार छात्रों को स्कूल शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी एक ही परिसर में कराई जाएगी।

संस्थान का दावा है कि अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को सभी प्रमुख बोर्डों के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए NEET एवं JEE Foundation Batch भी संचालित किया जाएगा।

वर्ग 8 में पढ़ते बच्चे

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार छात्रों को प्रतियोगी स्तर की तैयारी, अध्ययन संबंधी सुविधाएं तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य की प्रतियोगी चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2027 में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नए बैच का शुभारंभ 3 जून 2026 से किया जाएगा।

विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य झाझा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....