Jharkhand: बिजली गिरने से 10 की मौत, 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, पढ़े पूरी खबर

mirrormedia
3 Min Read

डिजिटक डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड के कई जिले में आधी –बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राज्य के अलग –अलग हिस्सों में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रांची में छह लोगों की हुई मौत

वहीं ,सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत रांची जिले में हुई, जबकि चतरा में तीन और गुमला में लोगों की जान गई। मृतकों में किसानों की संख्या अधिक है। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय सभी वज्रपात की चपेट में आ गए।

राज्यभर में 10 लोगों की हुई मौत

रांची के मांडर में जिनकी मौता हुई, उनमें कैम्बो गांव निवासी 25 वर्षीय सलमोन एक्का, 23 वर्षीय राजेश उरांव व बसकी गांव निवासी 36 बर्षीय नीरज उरांव शामिल हैं। जबकि, कैम्बो गांव के ही चार लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब चार बजे की है।

इसी तरह रांची के ही चान्हो प्रखंड के कंजगी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय सकलू उरांव की मौत हो गई। घटना के समय वे खेत का मेढ़ बना रहे थे।
इसी तरह लुंडरी गांव निवासी 30 वर्षीय देवकी उरांईन की मौत हो गई। वहीं, 35 वर्षीय कमला उरांईन व 20 वर्षीय अलका उरांईन घायल हो गए। घटना शाम करीब पांच बजे की है। वर्षा शुरू होने पर सभी खेत से घर वापस लौट रहे थे।

वहीं,लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बारियातू जागीर के पास मंगलवार की शाम वज्रपात होने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चार लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चार अलग-अलग गांव में मंगलवार की शाम वर्षा के साथ हुई वज्रपात की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायलो गए।

वज्रपात से मरने वालों में सदर थाना क्षेत्र के डहूरी गांव निवासी जगरनाथ यादव की पत्नी चमेली देवी (55) तथा सिनपुर गांव निवासी अमृत साव का पुत्र अभिषेक कुमार (15) का नाम शामिल है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views