झारखंड 12वीं साइंस रिजल्ट घोषित: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, लातेहार बना टॉप ज़िला

KK Sagar
2 Min Read

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया और परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर जैक सचिव जयंत मिश्रा भी उपस्थित थे।

इस वर्ष 98,634 छात्र-छात्राएं साइंस स्ट्रीम में पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 78,186 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। कुल मिलाकर 79.26% छात्र सफल घोषित किए गए, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है।

डिवीजन के अनुसार परिणाम:

प्रथम श्रेणी में पास हुए: 58,520 छात्र

द्वितीय श्रेणी में: 19,383 छात्र

तृतीय श्रेणी में: 63 छात्र

सिर्फ पास होने वाले: 20 छात्र

टॉप प्रदर्शन करने वाला ज़िला:

लातेहार जिला ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 88.02% परिणाम के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों ने फिर दिखाई प्रतिभा:

इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारी है।

लड़कियों का सफलता प्रतिशत: 80.53%

लड़कों का सफलता प्रतिशत: केवल 48.43%

रिजल्ट घोषित होते ही राज्य भर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....