झारखंड विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। बदलते समय की मांग के अनुरूप विधानसभा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए बजट सत्र के दौरान जीरो आवर को भी अब पूरी तरह ऑनलाइन संचालित किया जाएगा। इस दिशा में मंत्रियों और विधायकों के लिए आयोजित प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।
मंत्रियों और विधायकों को दिए गए टैबलेट
डिजिटल व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के लिए मंत्रियों एवं विधायकों को विधायी कार्यों के उपयोग हेतु टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इन टैबलेट के माध्यम से सदन की कार्यवाही, प्रश्न, प्रस्ताव और अन्य संसदीय दस्तावेजों को ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकेगा।
विधायी कार्यों में बढ़ेगी पारदर्शिता और दक्षता
डिजिटल व्यवस्था लागू होने से विधानसभा की कार्यवाही अधिक पारदर्शी, तेज और पर्यावरण के अनुकूल होगी। कागज के उपयोग में कमी आने के साथ-साथ विधायकों को समय पर सूचनाएं और दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे।

