झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस से पुराने की जगह नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

mirrormedia
2 Min Read

झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तारीकरण के बीच संभावित मंत्रियों के नाम के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर आलाकमान के पास गए हैं, वहां से अनुमति मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को अधिकृत तौर पर जानकारी दी जाएगी। इसी आधार पर 16 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। ज्ञात हो कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संभावित मंत्रियों के नाम तय हो चुके हैं और कांग्रेस से सूची मिलते ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

कांग्रेस की ओर से सर्वप्रथम शपथ ग्रहण करने वाले आलमगीर आलम हैं, लेकिन सभी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह देने के मूड में इस बार कांग्रेस नहीं है। एक-दो मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें बढ़ रही थीं और माना जा रहा है कि उन्हें इस बार ड्रॉप किया जाएगा।

कैबिनेट में कांग्रेस के चार कोटे के मंत्रियों में से एक को शपथ दिला दी गई है। आलमगीर के खिलाफ आम कांग्रेसियों में कोई शिकायत भी नहीं थी, लेकिन अन्य तीन मंत्रियों के खिलाफ भरपूर शिकायतें हैं। ऐसे में कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव के बीच से कोई भी शिकायतों का शिकार बन सकता है। इन मंत्रियों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर समय-समय पर शिकायतें की गई हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *