एबीएम कॉलेज की प्राचार्या पर भ्रष्टाचार का आरोप, बर्खास्त करने की मांग को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन, अनिश्चिकालीन धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड छात्र मोर्चा ने मंगलवार को एबीएम कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ कॉलेज परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्राचार्या पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसे अविलंब बर्खास्त करने की मांग भी की गई है। मोर्चा का आरोप है कि कॉलेज की प्रिंसिपल मुदिता चंद्रा ने अपने निजी खाते में छात्रों से पैसा मंगाया गया है, जो कि कानूनन अपराध है। ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय अन्तर्विषयी सम्मेलन के नाम पर यह पैसा वसूला गया है। झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा कई बार पत्राचार करने के बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। वहीं एक अन्य मामले में एक कर्मचारी राधेश्याम पर कई छात्रों से परीक्षा फॉर्म के नाम पर पैसे लेकर फॉर्म नहीं भरने का भी आरोप है। जिससे छात्रों का एक साल बर्बाद हो गया है। वहीं कॉलेज की प्राचार्य ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्‍होनें कहा कि कांफ्रेंस के नाम पर किसी छात्र से पैसे नहीं लिए गए हैं। यूनिवर्सिटी व कॉलेज संचालन समिति को इसकी जानकारी दी गई है। यूनिवर्सिटी के निर्देश पर ही सारे खर्च किए गए हैं। वहीं छात्र मोर्चा ने कहा है कि प्राचार्या और स्टाफ मिल कर सरकारी पैसो को लूट रहें है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो आने वाले समय में अनिश्चिकालीन धरना और भूख हड़ताल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, कृष्णा कामत, मंगल सिंह, बिपिन शुक्ला, प्रेम दुबे, संदीप सिंह, जाकिर हुसैन, बिट्टू कुमार उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *