झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नव चयनित सेविका एवं सहायिका को चयन पत्र और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए।

सेविका एवं सहायिका को चयन पत्र वितरण
कार्यक्रम में 10 नव चयनित सेविका व सहायिका को चयन पत्र प्रदान किए गए। इनमें शामिल हैं—
धनबाद सदर, बगुला 2 आंगनबाड़ी केंद्र: एमेली सोरेन
धैया: मुनमुन मंडल
बांसजोड़ा 12 नंबर: निर्मला
कुम्हार पट्टी 2 की सहायिका: सुमन कुमारी
कोला कुसमा: सरिता देवी
बाघमारा, अंगारपथरा 12 नंबर: उर्मिला देवी
तोपचांची, बिच्छाकाटा: जुबेदा खातून
मोहलीडीह: रीता कुमारी
बलियापुर, मल्लिकडीह: प्रीति कुमारी
परघा नया टोला की सहायिका: अनिता कुमारी
पांच लाभुक बच्चों को स्वेटर वितरण
जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बाबूडीह आंगनबाड़ी केंद्र के पाँच बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। लाभुकों में शामिल हैं—
आराध्या कुमारी
छोटी कुमारी
प्रिंस कुमार
लक्ष्मी कुमारी
अंजली कुमारी
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, सेविकाओं और सहायिकाओं को सम्मानित करते हुए रजत जयंती समारोह की महत्वता पर जोर दिया गया।

