झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री संजीव कुमार को झारखंड का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF) नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल के आदेश से हुई नियुक्ति
सरकारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति झारखंड के राज्यपाल के आदेश से की गई है। श्री संजीव कुमार को अगले आदेश तक इस पद पर पदस्थापित किया गया है।
पूर्व में निभा चुके हैं अहम भूमिकाएं
अधिसूचना के अनुसार संजीव कुमार वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, झारखंड, के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त वे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य नियोजन), रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
वन संरक्षण और पर्यावरण नीति को मिलेगी नई दिशा
सरकार के इस निर्णय को राज्य में वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

