नगरनिकाय चुनाव को ग़ैर क़ानूनी तौर पर रोक रखा है झारखंड सरकार ने, केंद्र रोके सभी फंड को – निशिकांत दुबे

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड के नगरनिकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ रहा है। वहीं विलम्ब के कारण विपक्ष भी सरकार को घेरे हुए है। इसी क्रम में निशिकांत दुबे ने ट्वीट हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब झारखंड के राज्यपाल द्वारा निर्णय ले लिया गया है भी झारखंड सरकार ने नगरनिकाय चुनाव ग़ैर क़ानूनी तौर पर रोक रखा है। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि सभी फंड को रोके, यह सभी फंड भ्रष्टाचारी के पास ग़ैरक़ानूनी जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया

राज्यपाल महोदय के निर्णय के बाद भी झारखंड सरकार ने नगरनिकाय चुनाव ग़ैर क़ानूनी तौर पर रोक रखा है। संवैधानिक स्थितियों के अनुसार माननीय कर्मठ मंत्री @HardeepSPuri जी से आग्रह है कि केन्द्र सरकार के सभी फंड @MoHUA_India तुरंत रोके,सभी फंड भ्रष्टाचारी के पास ग़ैरक़ानूनी जा रहा है

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *