झारखंड सरकार का धनबाद को एक और तोहफा : केलियासोल प्रखंड के दांदुघटु से तालबेडिया के बीच पुल निर्माण की स्वीकृति : आसपास के 15 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद को एक झारखंड सरकार ने एक और तोहफा प्रदान किया है। बता दें कि धनबाद जिला के केलियासोल प्रखंड के दांदुघटु से तालबेडिया के बीच जोडिया पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल के निर्माण की स्वीकृति दी है। लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से इस पुल की मांग की जा रही थी। जिसके बाद इस पुल के निर्माण से आसपास के 15 गांवों के लोगों को लाभ मिल पाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सरकार से इसकी मांग करते हुए अनुशंसा की थी। इसी आलोक में सरकार ने पुल की आवश्यकता को देखते हुए स्वीकृति प्रदान की। पुल की लंबाई 178.72 मीटर जबकि 7.3 करोड़ का बजट है।  इसकी कुल लागत सात करोड़ तीन लाख 13 हजार रुपये है। 24 माह में पुल निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

वहीं इस पुल के निर्माण से तालबेड़िया, लेदाहरिया, सालापुर, सातभिठिया, मोहुलडंगाल, सीधाडंगाल, सहरघुटु, गुलियाडीह, बेनागड़िया, दहीबाड़ी, रांगामाटी, पतलबाड़ी, कैथाडीह, अग्रसेनपुर, पलसिया आदि गांव के 25 हजार ग्रामीणों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य पूरा कराने की जिम्मेवारी ग्रामीण कार्य विभाग के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को दी गई है।

बता दें कि पुल निर्माण को लेकर स्वीकृति झारखंड सरकार के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने तीन जनवरी को दी। इसी के साथ योजना के संबंध में स्पष्ट कहा गया है कि भविष्य में यदि भूमि विवाद के कारण कोई योजना स्थगित अथवा निरस्त होती है, तो उक्त स्थिति में इसकी सारी जबावदेही कार्यपालक अभियंता की होगी। प्रधान सचिव ने स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया है। दोनों साइड एप्रोज रोड के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर काम करने के लिए कहा गया।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *