मिरर मीडिया : रविवार को धनबाद टुंडी के कमारडीह पंचायत भवन में जनसंवाद करने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे। झारखंड की जनता तक राजभवन पहुंचाने के उद्देश्य से राज्यपाल ने अब तक 23 जिलों का दौरा कर लिया है।

बता दें आम जन की समस्याओं से अवगत होने के लिए राज्यपाल अब खुद गांव की ओर चल पड़े है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता से सीधी वार्ता किया जाता है।
जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यपाल ने कहा की प्रदेश के गांवों में जाकर जनता से सीधा संवाद करने का सिर्फ एक उद्देश्य है, ग्रामीणों की समस्याओं से राजभवन को अवगत कराना। उन्होंने आगे कहा कि इसी उद्देश्य के तहत राज्य के 23 जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से सीधा संवाद किया जा चुका है।

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई है। आज टुंडी के क्षेत्र में जन समस्याओं को सुना गया है, सभी के निष्पादन के लिए निर्देश भी दे दिया गया है। आगे उन्होंने कहा की वे भी गांव से ताल्लुक रखते है और उनके दुख दर्द को समझते है।

