Jharkhand: जदयू ने प्रदेश कार्यसमिति में किया बड़ा फेरबदल: नए सदस्यों की नियुक्ति

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने प्रदेश कार्यसमिति में कई नए सदस्यों को शामिल कर संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नवनियुक्त सदस्यों में अशोक निगम, जेपी सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, गीता देवी, केदार भुइयां, मुबारक अंसारी, नेपाल महतो, कार्तिक कुमार, मुन्ना सिन्हा, प्रफुल मांझी, रत्ना शर्मा, अल्पना बोस, महेश्वर चौधरी, अशोक शर्मा, सुशील कुमार मंगलम, यशवंत सिंह, और सीताराम रवानी शामिल हैं।

विशेष और आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति

इसके अलावा, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। हाजी हसीब खान, केबी सहाय, शैलेंद्र महतो, आशा शर्मा, ब्रह्मदेव प्रसाद, उचित महतो, योगेश शर्मा, अक्षय सिंह, और धनंजय सिन्हा को आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। पार्टी प्रवक्ता सागर कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।

झारखंड में जदयू की बढ़ती ताकत

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जदयू को एनडीए के तहत सीटें मिलने की संभावना है, जो पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में बढ़ते प्रभाव का परिणाम है। जदयू ने 2005 और 2009 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ तालमेल कर अच्छा प्रदर्शन किया था। 2005 में जदयू ने छह सीटें जीती थीं, जबकि 2009 में दो प्रत्याशी विजय हुए थे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views