Jharkhand-पांच चरणों में नहीं कराया जाएगा झारखंड विधानसभा चुनाव : दीपावली और छठ के बाद चुनाव संपन्न कराए जाने पर चर्चा

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम ने रांची का दौरा किया इधर चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के CEO के रवि का बयान सामने आया है जिसके अनुसार झारखंड विधानसभा का चुनाव पाँच चरण में नहीं होगा वहीं चुनाव दीपावली और छठ के बाद कराये जाने की संभावना है।

बता दें जी केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम रांची दौरे पर है और रामगढ़ में सभी उपायुक्तों संग बैठक की जा रही है। इसी दौरान चर्चा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव त्योहारों के बाद कराया जाए। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा बयान सामने आया है कि इस बार पांच चरणों में चुनाव नहीं कराया जाएगा। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव को पांच चरणों में ही कराया गया था।

बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ना, उसमें सुधार करना, मतदाता सूची का प्रकाशन सहित सुरक्षा के इंतजाम को लेकर चर्चा की जा रही है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पांच चरणों में चुनाव नहीं कराए जाएंगे ये तो तय है जबकि संभव है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2 से 3 चरणों में कराए जाएं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बैठक के बाद ही की जाएगी

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....