Jharkhand News: झारखंड में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रामगढ़ में एएसआई की मौत के बाद सस्पेंड किए गए डॉक्टर विमल बने गिरिडीह के नए एसपी

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, रांची: Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य के 10 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए पांच जिलों के एसपी को बदला है। जिन जिलों के एसपी में बदलाव हुआ है, उनमें जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह, और लातेहार शामिल हैं।

रामगढ़ में एएसआई की संदिग्ध मौत के बाद पद से हटाए गए डॉ. विमल कुमार को गिरिडीह का नया एसपी नियुक्त किया गया है। लंबे समय से वे पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा देर रात अधिसूचना जारी की गई।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर:

अंजनी कुमार झा: एसीबी से उपनिदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग।

निधि द्विवेदी: सीआईडी से एसपी, जामताड़ा।

अंजनी अंजन: लातेहार से एसपी, एसीबी।

दीपक कुमार शर्मा: गिरिडीह से एसपी, एससीआरबी।

अमित कुमार सिंह: गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से एसपी, साहिबगंज।

अनिमेष नैथानी: जामताड़ा से एसपी, गोड्डा।

नाथू सिंह मीना: गोड्डा से एसपी, एसआईबी विशेष शाखा।

डॉ. विमल कुमार: अब बने एसपी, गिरिडीह।

मनीष टोप्पो: विशेष शाखा में एसपी बने।

कुमार गौरव: साहिबगंज से एसपी, लातेहार।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views