Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत के लिए बदला स्कूलों का समय, 26 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

Amita kaushal
2 Min Read

रांची: झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। गर्मी की इस तीव्रता को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 से सभी स्कूलों के लिए नया समय लागू किया जाएगा। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्कूलों में बदले हुए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

आदेश के अनुसार, केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक, जबकि नवमीं से बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह फैसला विद्यार्थियों को गर्मी और लू से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी दी है, जिससे गर्मी की समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो आगे स्कूलों को गर्मी की छुट्टी पर भेजने पर भी विचार किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को हल्के कपड़े पहनाएं, उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और लू से बचाव के उपाय अपनाएं। आदेश की प्रति और स्कूलवार समय सारणी जल्द ही संबंधित स्कूलों व पोर्टलों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

Jharkhand News/ Weather/ Education

Share This Article