महिला सुरक्षा के लिए ‘शक्ति एप’ को फिर से नियमित झारखंड पुलिस: डॉ अजय कुमार

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर झारखंड में  महिला सुरक्षा के लिए ‘शक्ति एप’ को फिर से नियमित करने का अनुरोध किया है.

डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में लिखा है कि झारखंड पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा के लिए पूर्व में कई प्रयास किए गए थे। पुलिस के द्वारा शहरी इलाकों में महिलाओं के लिए ‘शक्ति एप’ बनाया गया था। वहीं, महिलाओं के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी जारी की गई थी। लेकिन दोनों ही प्रयासों को सफलता नहीं मिली। 

राज्य पुलिस ने कुछ साल पूर्व ‘शक्ति एप’ बनाया था। ‘शक्ति एप’ के जरिए शहरी इलाकों में पुलिस की पीसीआर को एप से जोड़ा गया था। महिला के द्वारा एप में लाल बटन दबानें पर पुलिस कंट्रोल रूम तक महिला का लोकेशन पहुंच जाता। इसके बाद चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को सुरक्षा देती। लेकिन ‘शक्ति एप’ का इस्तेमाल अब राज्य में तकरीबन बंद हो गया है। महिलाओं के द्वारा इस एप का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में लिखा है कि झारखंड पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा के लिए पूर्व में कई प्रयास किए गए थे। पुलिस के द्वारा शहरी इलाकों में महिलाओं के लिए ‘शक्ति एप’ बनाया गया था। वहीं, महिलाओं के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी जारी की गई थी। लेकिन दोनों ही प्रयासों को सफलता नहीं मिली।
 
राज्य पुलिस ने कुछ साल पूर्व ‘शक्ति एप’ बनाया था। ‘शक्ति एप’ के जरिए शहरी इलाकों में पुलिस की पीसीआर को एप से जोड़ा गया था। महिला के द्वारा एप में लाल बटन दबानें पर पुलिस कंट्रोल रूम तक महिला का लोकेशन पहुंच जाता। इसके बाद चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला को सुरक्षा देती। लेकिन ‘शक्ति एप’ का इस्तेमाल अब राज्य में तकरीबन बंद हो गया है। महिलाओं के द्वारा इस एप का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *