मिरर मीडिया : झारखंड राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 31 मई को होने वाली है। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय विभाग में सभी विभागों को पत्र लिखकर प्रस्ताव की मांग की है, जिसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 17 अप्रैल को हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

