पहले चरण के तहत 21 जिलों के 72 प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए होगा चुनाव
मिरर मीडिया : झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 1127 पंचायतों के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि सभी पंचायतों के प्रत्याशी 23 अप्रैल तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के तहत रजधानी रांची समेत कुल 21 जिलों में मतदान होगा। इन जिलों के अंतर्गत सभी पंजीकृत मतदाता विभिन्न पदों के लिए कुल 16,757 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण के तहत 21 जिलों के 72 प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण के लिए शनिवार से नामांकन शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेगा। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य 14,079, मुखिया 1,127, पंचायत समित सदस्य 1405 एवं जिला परिषद सदस्य 146 पदों के लिए मतदान होना है।
उम्मीदवार इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। पहले चरण के लिए 14 मई को मतदान होना है, जबकि 17 मई को मतों की गणना होगी। बता दें कि पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा और खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के किसी न किसी प्रखंड के 1,127 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।
पहले चरण में 72 प्रखंडों के 1127 पंचायतों में मतदान
गढ़वा- चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़
पलामू- मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज, उंटारीरोड
लातेहार- सरयू, लातेहार, चंदवा
चतरा- प्रतापपुर, कुंदा और चतरा
हजारीबाग- चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा और पदमा
गिरिडीह- जमुआ, गिरिडीह और गांडेय
देवघर- देवघर, मोहनपुर और देवीपुर
गोड्डा- गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी
साहेबगंज- बोरियो, पतना और बरहरवा
पाकुड़- पाकुड़ प्रखंड
दुमका– रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा
धनबाद- तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी
बोकारो- गोमिया और पेटरवार
रामगढ़- दुलमी, चितरपुर और गोला
लोहरदगा- पेशरार और किस्को
गुमला- रायडीह, सिसई और भरनो
रांची- बुंडू, राहे, सोनाहातु और तमाड़
सिमडेगा- कुरडेग, केरसई, बोलबा और पाकरटांड़
पश्चिमी सिंहभूम- बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ और गोईलकेरा
सरायकेला-खरसांवा- ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल
पूर्वी सिंहभूम- घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गूड़ाबांदा