जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होनें अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच करवा लेने की अपील की है। उन्होंने आम जनता से भी कोविड नियमों के पालन करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि मंत्री बन्ना गुप्ता अभी ठीक है। जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं। बता दें कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी वह संक्रमित हो गए थे।