Dhanbad: उच्च विद्यालय SSKBC में झारोटेफ़-एनएमओपीएस का चुनाव और कर्मचारी जागरण कार्यक्रम संपन्न

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad आज शनिवार को निरसा के उच्च विद्यालय SSKBC के सभागार में झारोटेफ़/एनएमओपीएस के जिला महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक अर्पिता चटर्जी की अध्यक्षता में प्रखंड इकाई का चुनाव सह कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला कमिटी के राकेश कुमार, नागेश्वर प्रजापति, मुनमुन भट्टाचार्य, और निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में उपमहासचिव ब्रजेश भट्ट की नियुक्ति की गई थी। मंच संचालन सजल दे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। श्वेता अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया और ब्रजेश भट्ट ने प्रखंड स्तरीय चुनाव की रूपरेखा को विस्तृत रूप से वर्णित किया।

चुनाव में सर्वसम्मति से प्रखंड कार्यकारिणी समिति, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों और राज्य प्रतिनिधियों का चयन किया गया। चयनित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिला सचिव राकेश कुमार ने सभी नवनियुक्त सदस्यों और पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया।

निरसा प्रखंड इकाई चुनाव के परिणाम:

प्रखंड अध्यक्ष: श्वेता अग्रवाल

प्रखंड सचिव: मो ईशाक अंसारी

कोषाध्यक्ष: कमलेश चौहान

उपाध्यक्ष: अशोक यादव, जय प्रकाश शाह

संयुक्त सचिव: नंद किशोर यादव, उपेंद्र चौधरी

राज्य प्रतिनिधि: सुरेश मंडल, रविन्द्र यादव, प्रदीप मंडल, बबलू पॉल, नीरू महतो, संजीत स्वर्णकार, गोपाल मंडल, उपेंद्र चौधरी

इसके अतिरिक्त, प्रखंड के 68 पंचायतों के लिए एक-एक पंचायत प्रतिनिधि मनोनीत किए गए।

बैठक में सभी अतिथियों, जिला पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, और कोषाध्यक्ष ने संगठन के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

झारोटेफ़ के प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने सभा को संबोधित किया और कहा कि वर्तमान सरकार ने संगठन की मांग पर सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन, चाइल्ड केअर लीव, और स्वास्थ्य बीमा लागू किया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों का एमएसपी और राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 साल की मांग पर ध्यान देगी। कार्यक्रम में चार्टर्ड ऑफ डिमांड पर गंभीर चर्चा हुई और 1 सितंबर 2024 को कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन रांची के लिए तैयारी करने को कहा गया।

जुलाई माह में निर्धारित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कर्मचारी चेतना जागरण पर जिला अध्यक्ष जय होरो ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सभी से सदस्यता अभियान में जुड़ने का आग्रह किया। जिला सचिव राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संपर्क कर मेम्बरशिप फार्म भरवाने पर जोर देने का आग्रह किया।

आज के कार्यक्रम में अर्पिता चटर्जी, संध्या रानी, जगजीत कौर, मुनमुन भट्टाचार्य, सजल दे, मदन प्रसाद नायक, प्रदीप मंडल, रविन्द्र यादव, अशोक बर्नवाल, महेश कुमार, मो खवाजुद्धिन, मुरारी सिंह, अर्जुन पासवान, अमित कुमार, प्रसेनजीत कुमार, छत्रु राम समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views