पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ JLKM की हुंकार, CHC भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: भ्रष्टाचार के दीमक से खोखले हो रहे सिस्टम के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। प्रखंड परिसर में आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नेताओं ने विशेष रूप से 11 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भवन के पिलर का गिरना और रैंप का टूटना सीधे तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ है। बिल्टू हांसदा और रामदास मुर्मू जैसे नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो पार्टी जनहित याचिका दायर करेगी। इसके साथ ही, बाल विकास परियोजना कार्यालय के एक दिव्यांग कंप्यूटर ऑपरेटर पर हुई कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए उसे तुरंत बहाल करने की मांग की गई।

Share This Article