बगोदर में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, नई टीम गठित कर किया गया संगठन विस्तार

mirrormedia
2 Min Read
Oplus_131072

बगोदर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड समिति की बैठक बुधवार को बगोदर के हरिओम मैरिज हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की। इस दौरान संगठन के विभिन्न मोर्चों – युवा, अल्पसंख्यक और मुख्य मोर्चा – का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की गई।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि इस्तियाक अंसारी को सचिव बनाया गया। सोनू कुमार मंडल और खुर्शीद आलम को उपाध्यक्ष, प्रदीप महतो को सहसचिव और मुस्ताक अंसारी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

इस मोर्चे में अनवर अंसारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। सचिव पद पर भोला खान, उपाध्यक्ष के रूप में नौसाद अंसारी और कादिर अंसारी, तथा इलियास खान को सहसचिव बनाया गया।

मुख्य मोर्चा में सुरेश कुमार रजक और ढालचंद महतो को उपाध्यक्ष जबकि प्रवीण कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय सदस्य शत्रुघन प्रसाद मंडल और प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। शत्रुघन मंडल ने नवगठित टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह टीम बगोदर में संगठन को मजबूती देगी। बंधन महतो ने कहा कि प्रखंड कार्यालय प्रतिदिन खुलेगा और आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस मौके पर युवा नेता नीतीश पटेल ने युवाओं से पार्टी के साथ सक्रिय संवाद बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। बैठक का संचालन सचिव साकिर अंसारी ने किया।

बैठक में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views