जमशेदपुर : शहर के टेंपो चालकों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए शनिवार को जेएनएसी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जहां एक ओर टेंपो चालकों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर भीड़-भाड़ इलाके में माइक के माध्यम से एनाउंस कर लोगों को जागरूक करने का भी काम किया गया। विशेष पदाधिकारी ने बताया कि ऑटो चालक आम लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाते हैं। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में ऑटो चालकों और उनके वाहन में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। इसके लिए सभी को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के प्रति भी सभी ऑटो चालकों को जागरूक किया गया है। इस दौरान सभी को इधर-उधर टूटने से भी मना किया गया।