JPSC JET Exam: जमशेदपुर में 26 को झारखंड पात्रता परीक्षा, 93 केंद्रों पर कड़ा पहरा, परीक्षार्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को होने जा रही है। जमशेदपुर में इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो जाने लें ये जरूरी नियम और इंतजाम।

परीक्षा का शेड्यूल और आंकड़े
​जमशेदपुर जिले में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
​कुल परीक्षा केंद्र: 93
​कुल परीक्षार्थी: 39,265
​परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (एक पाली)
​रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: त्रिस्तरीय चेकिंग
​उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रवेश द्वार पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ और स्मार्ट वॉच पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। प्रश्नपत्र खोलने से लेकर ओएमआर शीट सील करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

Advertisement

नकल करने वालों की अब खैर नहीं!
​प्रशासन ने इस बार ‘झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा अधिनियम-2023’ का हवाला दिया है। इसके तहत नकल करने या कराने वाले के खिलाफ कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अफवाह न फैले।

गर्मी को देखते हुए विशेष सुविधाएं
​भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था रहेगी। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात सुगम बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ‘ट्रैफिक प्लान’ तैयार किया गया है। उपायुक्त ने साफ कहा है कि ड्यूटी में तैनात अधिकारी और पुलिस बल निर्देशों का अक्षरश: पालन करें। परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article