JPSC परिणाम : सावित्री कुमारी प्रथम स्थान लाकर बनी टापर,कुमार विनोद दूसरा एवं मो. अरमानुल हक ने पाया तीसरा स्थान

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : JPSC का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें महिला ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए टॉपर किया है। सावित्री कुमारी बोकारो के कसमार प्रखंड के दांतू निवासी और ग्रिल गेट का काम करनेवाले राजेश्वर नायक की पुत्री हैं। आपको बता दें मंगलवार को देर शाम झारखंड लोक सेवा आयोग ने सातवीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021 का परिणाम जारी किया जिसमें सावित्री कुमारी टापर घोषित हुई हैं, वहीं कुमार विनोद को दूसरा तथा मो. अरमानुल हक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री का चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ है, जबकि विनोद और अरमानुल हक का चयन उनके विकल्प के अनुसार राज्य पुलिस सेवा में हुआ है। गौरतलब है कि आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 802 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया था। इनमें चार अभ्यर्थी साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे थे। JPSC के विभिन्न सेवाओं में कुल 252 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *