जुगसलाई नगर परिषद: अर्चना दुबे के सिर सजा उपाध्यक्ष का ताज, कहा- विकास ही पहली प्राथमिकता

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद को अपनी नई उपाध्यक्ष मिल गई हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में अर्चना दुबे ने शानदार जीत दर्ज की है। चार उम्मीदवारों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में अर्चना दुबे ने भारी बहुमत के साथ बाजी मारी।

चुनावी नतीजों का गणित
इस पद के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मतदान के बाद जो आंकड़े सामने आए, वह इस तरह है।

प्रत्याशी का नाम /प्राप्त मत
अर्चना दुबे -11
सुरेश शर्मा- 06
मो. इरशाद हैदर -03
राहत हुसैन -02
एकजुट होकर काम करने का संकल्प
अपनी जीत के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने जुगसलाई की जनता और परिषद के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास है। अर्चना दुबे ने कहा कि मैं अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुगसलाई के विकास कार्यो को नई गति देने का प्रयास करूंगी। जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का बुनियादी ढांचा सुधारना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Share This Article