जुगसलाई : अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया था कब्‍जा

Manju
By Manju
1 Min Read

 जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जुगसलाई के शिव घाट में बड़ी कार्रवाई करते हुुए पांच करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। मौके पर जुगसलाई नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जुगसलाई के ही राजेश कुमार अग्रवाल उर्फ राजेश जैसुका ने उस जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। उनका कहना था कि उनके खाता संख्या 158 के प्लॉट नंबर 26, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34 और 36 पर अतिक्रमण किया है। इसके खिलाफ बीपीएलइ वाद 68/2021-2022 दर्ज किया गया था। बावजूद इसके इस वाद में फैसला राजेश जैसुका के खिलाफ सुनाया गया। दूसरी ओर इस अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के पहले जमशेदपुर अंचल कार्यालय से फरवरी महीने में ही नोटिस भेजा गया था। इसका राजेश जैसुका के पक्ष से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया था। उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *