वीमेंस कॉलेज की कौरवी पात्रा ने झारखंड विधानसभा छात्र संसद सत्र में झारखंड की समृद्ध वन संपदा पर सरकार की नीतियों को लेकर अपनी बातें रखीं

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर।

वीमेंस कॉलेज की छात्रा कौरवी पात्रा का चयन झारखंड विधानसभा की पहली छात्र संसद के लिए किया हुआ। 31 अक्टूबर रविवार को कौरवी पात्रा ने झारखंड छात्र संसद में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में झारखंड की समृद्ध वन संपदा पर सरकार की नीतियों को लेकर अपनी बातें रखीं। इस नोडल ऑफिसर के रूप में डाॅ. भारती कुमारी मौजूद रहीं। जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्या डॉ. सबीहा युनुस ने बताया कि 31 अक्टूबर को झारखण्ड विधानसभा में एकदमी छात्र संसद चलायी गई। इस आयोजन की थीम यूथ फाॅर ग्रीन झारखण्ड रखी गई थी। छात्र संसद में प्रतिभागियों के चयन के लिए विशेषज्ञ पैनल के सामने 27 अक्टूबर को ऑनलाइन प्रस्तुति कराई गई। पूरे राज्य से 98 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अंतिम रूप से 24 का चयन किया गया। इसमें वीमेंस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की बीए की छात्रा कौरवी पात्रा का चयन हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *