जमशेदपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वाधान में शुक्रवार को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास स्थित उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्याम बिहारी लाल, अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, आलोक कुमार सिन्हा, अजय वर्मा, शशांक शेखर, संतोष कुमार सिन्हा, अतुल चंद्र, अजय सिन्हा, राजेश, गौतम, शत्रुघ्न, निशांत शेखर, शुभम सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद, सौरभ सिन्हा, प्रणीत श्रीवास्तव, देव कुमार सहित अन्य शामिल हुए।