पिताजी पर विश्वास बनाए रखें…जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार की जनता से अपील

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू के कार्यकारी संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा-निशांत

ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। जनता औऱ पार्टी ने जो मुझपर विश्वास किया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। मैं पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा। मैं लोगों के ह्रदय में जगह बनाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। 

पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत

जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि आज पार्टी के लिए बड़ा दिन है। निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो चुके हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोक है।

मुझे अपने पिता पर गर्व-निशांत कुमार

निशांत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पापा पर आपलोग अपना विश्वास कायम रखिएगा। निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पापा ने जो कुछ किया है उसपर पूरे देश और बिहार को गर्व है। मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए लंबे समय तक काम किया है। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का निर्णय़ लिया है और मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि पापा पर अपना विश्वास बनाए रखें।

Share This Article