मिरर मीडिया धनबाद : राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाने वाली धनबाद की बेटी खुशी कुमारी के साथ उनके कोच को धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। इस बाबत खुशी ने बताया कि वह आगे और भी मैच खेलना चाहती हैं। अभी पढ़ाई लिखाई से अतिरिक्त समय निकालकर 2 घंटे तीरंदाजी की प्रैक्टिस के लिए देती है। साथ ही बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर खूब मेहनत कर देश के नाम रौशन करने का है।

मीडिया से बातचीत के दौरान जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर खुशी कुमारी ने ना केवल धनबाद का बल्कि पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है।

आने वाले समय में खुशी कुमारी को ओलंपिक के ग्राउंड में देखना चाहेंगे। तीरंदाजी में प्रशिक्षण लेने वाली अन्य लड़कियों के लिए खुशी कुमारी अब रोल मॉडल बन गई हैं।


वही खुशी कुमारी के कोच ने बताया कि ख़ुशी की यह उपलब्धि मात्र 10 महीने की ट्रेनिंग का नतीजा है। यह पूरे धनबाद जिला के लिए बहुत गर्व की बात है। हर कोच और खिलाड़ी का सपना होता है कि वह सर्वोच्च खेल में अपना प्रतिनिधित्व करें और देश का नाम रौशन करें। आगे इसी के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से खुशी की तैयारी की जा रही है।