हत्यारन प्रेमिका: पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, जानें क्या है मामला

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। इतना ही शव के टुकड़े कर कई इलाकों में उसे फेंक दिया। आरोपी पति-पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि विक्की का खुशबू से अवैध संबंध था। जिसके आधार पर पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से छापेमारी शुरू की और खुशबू और उसके पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव के दो टुकड़ों को बरामद कर लिया है। लेकिन अब तक पुलिस शव के अन्य टुकड़ो को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस खुशबू और कमलकांत को साथ लेकर शव के अन्य टुकड़ों की तलाश में लगी हुई है। ओडिशा से फॉरेंसिक की टीम भी शहर पहुंची है जो मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के रायरंगपुर वार्ड नंबर 7 निवासी डमरूधर महंती उर्फ विक्की बीते 20 मार्च से लापता था। विक्की की पत्नी इनूश्री महंती ने 13 अप्रैल को मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की थी। मामले की छानबीन करते हुए रविवार को ओडिशा पुलिस जमशेदपुर पहुंची और कथित प्रेमिका सोनारी निवासी खुशबू सागर और उसके पति कमलकांत सागर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर विक्की के सिर को कमलपुर-बोड़ाम थाना बॉर्डर के जामबनी और शरीर के पेट वाले हिस्से को पटमदा के ठनठनी घाटी के पास से एक बैग में बरामद किया। पुलिस शरीर के अन्य हिस्से को टाटा-रांची हाइवे पर चांडिल के पास तलाश रही है। ओड़िशा में मामला दर्ज होने के बाद रायरंगपुर टाउन थाना प्रभारी स्वर्णलता मिंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *