दिहाड़ी मजदूर पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आजादनगर के बावनगोड़ा में एक दिहाड़ी मजदूर पर चाकू से हमला कर उसे ज़ख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। हमला किसने किया और क्यों किया पुलिस इसकी जांच कर रही है। मजदूर का नाम संजय सिंह है और उसके गर्दन में काफी जख्म है। पुलिस हुलिया के हिसाब से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संजय तमुलिया का रहनेवाला है और बावनगोड़ा चौक पर रोजाना की तरह काम की तलाश में दिहाड़ी मजदूर संजय सिंह आया हुआ था। इस बीच ही एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बताया कि आरोपी ने तीन बार चाकू से वार किया। उसने बचने का प्रयास भी किया। लेकिन बदमाश उसे घायल कर फरार हो गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *